Sahibganj:धरती आबा की जयंती पर स्वच्छता का संकल्प,साहिबगंज ने लिया निर्मल गंगा का विकल्प!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिरसा आबा के नाम पर गंगा घाट, स्वच्छता के संकल्प से गूंजा साहिबगंज‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से शुरू हुआ 14 दिवसीय अभियान

Sahibganj:झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भग वान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर साहिबगंज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला।नगर परिषद की ओर से 14 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का भव्य शुभारंभ किया गया।इस दौरान ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ रैली के जरिए शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्या र्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।इसके बाद उपायुक्त दीपक कुमार दूबे के नेतृत्व में गांधी चौक से भगवान बिरसा मुंडा गंगा घाट तक स्वच्छता दौड़ निकाली गई।इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी,जनप्रतिनिधि,विद्यार्थी,शिक्षक,खिलाड़ी, स्वयं सेवक एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

गंगा की लहरों के साथ गूंजा स्वच्छता का संदेश

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रकृति प्रेम और जल- जंगल-जमीन के संरक्षण के विचारों को याद करते हुए गंगा घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपायुक्त सहित अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा गंगा घाट, नमामि गंगे घाट एवं फेरी घाट पर श्रमदान कर साफ-सफाई की।

इस दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई,सभी ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने,सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने का संकल्प लिया।

प्रशासन के साथ समाज के हर वर्ग ने बढ़ाया हाथ

अभियान में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,अपर समाहर्ता विजय कुमार,नजारत उप समाहर्ता प्रमोद आनंद,अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द,कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह एवं जिला परियोजना अधिकारी,नमामि गंगे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्थान स्कूल,सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम) के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं प्राचार्यों के साथ विभिन्न महा विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इसके अलावा नगर परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य,एनएसएस स्वयंसेवक,खिलाड़ी,झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-9) के जवान एवं गृह रक्षक भी अभियान में शामिल हुए।

14 दिनों तक चलेगा स्वच्छता का कारवां

नगर परिषद की ओर से आयोजित यह स्वच्छता पखवाड़ा अगले 14 दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों, श्रमदान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ शहर और निर्मल गंगा का सपना केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी से ही साकार हो सकता है।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें