Sahibganj:कौन था वो,कहां से आया था!सड़े-गले शव ने छोड़े कई सवाल,जांच में जुटी पुलिस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र के कलाझोर-कैरासोल गांव के समीप झड़ी में सड़ा-गला शव मिलने से फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

Sahibganj:जिले के तालझारी थाना क्षेत्र पर स्तिथ कला झोर-कैरासोल गांव के समीप झड़ी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूचना मिलने के बाद तालझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की छानबीन शुरू की।पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई,शव काफी सड़ी-गली अवस्था में मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत कुछ दिन पूर्व हुई होगी।

इस संबंध में तालझारी थाना प्रभारी नितेश पांडे ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने के साथ मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस सभी शव से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़कर संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें