Sahibganj:सिर पर दउरा,मन में श्रद्धा और आंखों में आस्था,पत्नी संग छठ घाट पहुंचे पंकज मिश्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिर पर दउरा लेकर पत्नी संग छठ घाट पहुंचे झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, दिखी परंपरा और आस्था की झलक

Sahibganj:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा अपनी धर्मपत्नी के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव में नजर आए। उन्होंने स्वयं सिर पर दउरा (डाला) उठाकर छठ घाट पहुंचकर पारिवारिक परंपरा और छठी मैया के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।

इस दौरान उनका पारंपरिक अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। सिर पर पूजन सामग्री से सजा दउरा लेकर घाट पहुंचने का दृश्य भारतीय संस्कृति,पारिवारिक संस्कार और लोक आस्था की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।

छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, समर्पण और पारिवारिक एकजुटता का भी प्रतीक है। इस अवसर पर पंकज मिश्रा ने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें