Sahibganj:जनता से किए गए वादों से आगे बढ़कर हेमंत सरकार ने जमीन पर उतारा अरमान,400 परिवारों को मिला पक्का मकान!विधायक धनंजय सोरेन ने कहा-गरीबों के सम्मान की पहचान है आबुआ सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड स्थापना दिवस पर ताल झारी में गरीब परिवारों को मिला पक्के मकान का उपहार,विधायक धनंजय सोरेन ने हेमंत सरकार की पहल को बताया ऐतिहासिक; बोले-आदिवासी और वंचित समाज के जीवन में बदलाव ला रही अबुआ सरकार

Sahibganj:वर्षों से कच्ची दीवारों और खपरैल की छत के नीचे जिंदगी गुजारने वाले परिवारों के लिए अपना पक्का घर किसी सपने से कम नहीं होता।जब उसी सपने की चाबी हाथों में आती है,तो चेहरे पर मुस्कान के साथ आंखों में खुशी के आंसू भी छलक पड़ते हैं।झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर तालझारी प्रखंड के 400 परिवारों के लिए कुछ ऐसा ही खुशी का पल आया,जब उन्हें अबुआ आवास योजना के तहत अपने नए आशियाने की चाबी सौंपी गई।किसी के लिए यह सिर्फ एक मकान नहीं,बल्कि सुरक्षित भविष्य, सम्मान और बेहतर जीवन की नई शुरुआत है।

तालझारी प्रखंड बोरियो विधानसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है।यह क्षेत्र आदिवासी बहुल गांवों और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से घिरा हुआ है,जहां लंबे समय से अनेक गरीब परिवार पक्के आवास की उम्मीद लगाए बैठे थे।ऐसे में आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बोरियो विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धनंजय सोरेन ने इस अवसर पर राज्य के हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आबुआ सरकार गरीबों, आदिवासियों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के सपनों को धरातल पर उतारने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि राज्य का कोई भी गरीब परिवार बिना पक्की छत के रहने को मजबूर न रहे।अबुआ आवास योजना इसी संकल्प का परिणाम है।खासकर बोरियो विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों में इस योजना का लाभ मिलना बेहद सुखद है।वर्षों से जिन परिवारों ने पक्के मकान का सपना देखा था,आज उनके हाथों में अपने घर की चाबी है।आगे विधायक ने कहा कि सरकार केवल योजनाओं की घोषणा नहीं कर रही,बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर गरीबों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है।अबुआ सरकार की यह पहल सामाजिक न्याय,सम्मान और आत्मनिर्भर झारखंड की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

वहीं तालझारी प्रखंड के पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा ने कहा कि झारखंड की माटी और यहां के गरीब-गुरबों की जरूरतों को समझने वाली सरकार ही सही मायने में राज्य का विकास कर सकती है।हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार ने आदिवासी,मूलवासी और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता देते हुए आवास जैसी बुनियादी जरूरत को पूरा करने का सराहनीय प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल तालझारी प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए पक्का मकान मिलना किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।इससे न केवल परिवारों को सुरक्षित आशियाना मिलेगा,बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी बेहतर होगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि जो पात्र परिवार अभी भी आवास से वंचित हैं,उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ दिया जाए।

संपर्क करें!धन्यवाद

इधर GTV_भारत न्यूज़ की टीम के साथ दूरभाष से बातचीत करते हुए तालझारी के प्रखंड आवास कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इम्तियाज अहमद ने कहा कि झारखंड सरकार गरीब,जरूरत मंद और वंचित परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए लगातार प्रयासरत है।अबुआ आवास योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी पहल है,जिसके माध्यम से उन परिवारों का अपना पक्का मकान होने का सपना साकार हो रहा है,जो वर्षों से कच्चे मकानों में रहने को मजबूर थे।उन्होंने कहा कि 400 परिवारों को अपने नए आशियाने की चाबी मिलना बेहद खुशी और गर्व का विषय है।सरकार की इस पहल से गरीब परिवारों को न केवल पक्की छत मिल रही है,बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा,सम्मान और खुशियों की नई शुरुआत भी हो रही है।हमारा प्रयास है कि योजना का लाभ हर पात्र जरूरतमंद परिवार तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 400 परिवारों को मिले इस आवासीय उपहार ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है, जब उसकी रोशनी समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद व्यक्ति के घर तक पहुंचे। तालझारी के इन परिवारों के लिए नए घर की चाबी सिर्फ एक चाबी नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष के बाद मिली खुशियों की सौगात है।

GOVIND THAKUR|GOVIND THAKUR|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें