अंजली,शीला,रजिया और ब्यूति रांची में दिखाएंगी दमखम,21 से 25 नवंबर तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा मुकाबला
Sahibganj:जिले में ग्रामीण प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत और हुनर का लोहा मनवाया है,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,तालझारी की चार छात्राओं ने वुशू (सांडा)प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर साहिबगंज जिले का मान बढ़ाया है,चयनित छात्राओं में अंजली कुमारी,शीला मरांडी, रजिया प्रवीण एवं ब्यूति मालतो शामिल हैं।
चारों छात्राएं 21 से 25 नवंबर 2026 तक रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी 24 जिलों से चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।ऐसे में राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का इन छात्राओं को सुनहरा अवसर मिलेगा।
छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार,शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है,सभी ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर खेल के राज्यस्तरीय मंच तक पहुंची इन बेटियों की सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है। इनकी उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुविधा या संसाधन की मोहताज नहीं होती, जरूरत सिर्फ मेहनत, लगन और सही अवसर की होती है।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI









