मुख्यमंत्री पशुधन योजना से लाभार्थी निकहत हुमा को मिलेगी सुविधा,ग्रामीण आजीविका और स्वरोजगार को मजबूत करने की पहल
Sahibganj:जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पशुपालकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और पहल की है।झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत संचालित रोजगार सृजन अभियान के अंतर्गत शनिवार को तालझारी प्रखंड के भतभंगा संथाली में गाय शेड निर्माण कार्य शुरू किया गया।
मुख्यमंत्री पशुधन योजना की लाभार्थी निकहत हुमा की जमीन पर इस निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।गाय शेड के निर्माण से पशुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित आश्रय मिलेगा। इससे पशुपालकों को मवेशियों के रखरखाव में सहूलियत होगी और पशुपालन को आजीविका के बेहतर साधन के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से सरकार पशुपालन को प्रोत्साहित कर ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है।गाय शेड जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध होने से पशुपालकों को अपने पशुओं की देखभाल करने में आसानी होगी।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
जिला प्रशासन की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।रोजगार सृजन अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विक सित कर लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI









