सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने कहा–सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता
Sahibganj:झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर बोरियो प्रखंड में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के दर्जनों लाभुकों के बीच स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। इस दौरान जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं अबुआ आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं,बल्कि राज्य के विकास और आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प को दोहराने का दिन है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का अपना पक्का घर होने का सपना साकार हो रहा है। लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखने की अपील की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किए जाने को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख शांति बसकी, प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रिजवान अंसारी, जिला सोशल मीडिया सदस्य मो. एजाज अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष निताय मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष मंडल मरांडी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, अर्जुन रजक, हेमलाल हेंब्रम, शकील अहमद, गंगा सोरेन, महताब आलम, विजय यादव एवं मानवेल हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BORIO









