Sahibganj;SIR को लेकर तालझारी में झामुमो की बैठक,मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुआ मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा ने कहा–SIR की प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ता रहें सजग,आम लोगों को करें जागरूक

Sahibganj:जिले के तालझारी प्रखंड स्थित बीस सूत्री भवन में मंगलवार,24 नवंबर को SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे आयोजित इस बैठक में SIR की प्रक्रिया,मत दाता सूची के पुनरीक्षण और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा ने कहा कि SIR एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।इसे लेकर सभी कार्यकर्ताओं को सजग और जागरूक रहने की जरूरत है। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर लोगों को इसकी सही जानकारी दें, ताकि आम मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की।बैठक में उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी SIR से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे और इस विषय पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व प्रखंड सचिव अब्दुल हामिद अंसारी, बबलू मरांडी, सकल मरांडी, मेट मरांग सोरेन, लूथरु हेंब्रम, लुकास हांसदा, राजेश मुर्मू, मुंशी हांसदा, होपना मरांडी, मंटू अंसारी, सतार अंसारी, जोगेंदर तुरी, इकरामुल अली, अमीन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें