पर्यटन विकास को लेकर मंत्री से मिले झामुमों के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा,सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज मिश्रा ने साहिबगंज के प्रसिद्ध शिवगादी धाम सहित साहिबगंज के सभी पर्यटन स्थलों के समग्र विकास की उठाई मांग

GTV_भारत न्यूज़ साहिबगंज:जिले के राजमहल की पहाड़ियों के श्रृंखलाओं में विराजमान पर्यटनस्थलों के समग्र विकास को लेकर झामुमों के द्वारा एक महत्व पूर्ण पहल की गई।केंद्रीय प्रवक्ता सह केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने पर्यटन,कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।सौंपे गए ज्ञापन में विशेष रूप से बरहेट में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवगादी धाम के विकास,सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग प्रमु खता से उठाई गई।इसके अलावा साहिबगंज जिले के अन्य ऐतिहासिक धार्मिक एवं प्राकृति क पर्यटन स्थलों के संरक्षण,संवर्धन और आधा रभूत संरचना को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।

मुलाकात के दौरान पंकज मिश्रा ने राज्य सरका र मंत्री को अवगत कराया कि साहिबगंज जिला आदिकाल से प्राकृतिक की गोद में बसा हुआ है जिसमें से एक तरफ माँ गंगा की निर्मल धारा ब हती है तो दुशरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों में ऐतिहासि क धरोहरों के कारण पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां पर्यटन की अपार संभाव नाएं मौजूद है,उन्होंने कहा कि यदि इन स्थलों का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाए, तो साहिबगंज जिला राज्य के प्रमुख पर्यटन सर्किट के रूप में उभर सकता है,जिससे स्थानी य स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पंकज मिश्रा ने विशेष रूप से शिवगादी धाम का उल्लेख करते हुए बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं,लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सड़क संपर्क,पेयजल आपूर्ति,स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था,सुरक्षा व्यव स्था तथा श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आवासी य सुविधाओं को विकसित करने की आवश्यक ता पर बल दिया।

वहीं आगे झामुमों युवा मोर्चा के साहिबगंज जि लाध्यक्ष संजय गोस्वामी ने बताया कि यदि शिव गादी धाम समेत जिले के अन्य पर्यटन स्थलों का सुनियोजित विकास किया जाता है,तो यह क्षेत्र पर्यटन के नक्शे पर प्रमुखता से उभरेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार होगा।इस अवसर पर शिवगादी प्रबंध समिति बरहेट के अध्यक्ष रूपक कुमार शाह भी मौजूद रहे।

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें