साहिबगंज के राजमहल में तालाब से अज्ञात महिला का शव बरामद,इलाके में फैली सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शव को देखने के लिए तालाब किनारे उमड़ी लोगों का भीड़ का है।

साहिबगंज:जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के वा र्ड नंबर 2 स्थित नील कोठी के पास सोमवार को एक तालाब से करीब 42 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब की ओर से तेज दुर्गंध आने पर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो पानी में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन करते हुए पुलिस टीम की है।

सूचना मिलते ही थाना के एसआई महादेव उरां व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत कर्मियों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया।मौके पर मौजूद लोगों द्वारा महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है,जहां उसे 72 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।हालांकि अभी तक शव  की पहचान नहीं हो सकी थी।इधर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें