
आधुनिक सुविधाओं के साथ ब्राइडल मेकअप, हेयर स्पा और ब्यूटी ट्रीटमेंट की बेहतरीन व्यवस्था
DUMAK:शहर के गिधनी पहाड़ी रोड स्थित “बेबी ग्लो ब्यूटी पार्लर”महिलाओं एवं युवतियों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है।यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ ब्राइडल मेकअप, हेयर स्पा,फेशियल,कॉस्मेटिक सेवाएं एवं विभिन्न ब्यूटी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कम खर्च में बेहतर सेवा मिलने के कारण स्थानीय महिलाओं में इसका आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।पार्लर संचालिका श्रीमती बेबी लता टुडू ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए अनुभवी ब्यूटी एक्सपर्ट द्वारा सेवाएं दी जाती हैं।खासकर शादी-विवाह के सीजन में ब्राइडल मेकअप की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस ब्यूटी पार्लर में विशेष रूप से ब्यूटीशियन हेतु होम सर्विस और पूरे संताल परगना क्षेत्र में शादी समारोह में दुल्हन सजावट के लिए सुविधा प्रदान की जा रही है।

हर्बल प्रोडक्ट,बुटीक और मोदीकेयर होम शॉप की भी सुविधा-पार्लर में हर्बल लाइफ प्रोडक्ट, कॉस्मेटिक गुड्स, बुटीक एवं मोदीकेयर होम शॉप की सुविधा भी उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक सेवाओं के कारण यह पार्लर इलाके में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका (व्याख्याता-अंग्रेजी) डॉ० अंजुला मुर्मू ने कहा कि संथाल परगना प्रमंडल के दुमका जैसे शहर में महिलाओं को आधुनिक और भरोसेमंद ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध होना सकारात्मक पहल है।उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान महिलाओं को आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।




