मालदा रेलखंड के साहिबगंज दौरे पर रहे एडी आरएम,तालझारी स्टेशन व दुधकोल साइडिंग का एडीआरएम ने किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अव्यवस्था पर स्टेशन प्रबंधक को लगाई फट कार,ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों व एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

SAHIBGANJ:जिले के मालदा रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अमरेन्द्र कुमा र मौर्य ने तालझारी रेलवे स्टेशन एवं दुधकोल रेलवे साइडिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया।वहीं नि रीक्षण के दौरान उन्होंने गुड्स संचालन से संबं धित दस्तावेज,इंडेंट,लोडिंग प्लेसमेंट प्रक्रिया एवं विभिन्न अभिलेखों की गहनता पूर्वक जांच किया,साथ ही एडीआरएम ने सीसीटीवी कैमरा निरीक्षण रजिस्टर,रोकड़ पुस्तिका तथा प्लेस मेंट से पूर्व लाइन क्लियर की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।उन्होंने स्टेशन प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ ही रैक लोडिं ग के बाद रेलवे ट्रैक की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश स्टेशन मास्टर को दिया।

दुधकोल रेलवे साइडिंग निरीक्षण के दौरान रेल वे लाइन के पास सड़क से बह रहे पानी पर चिंता जताते हुए एडीआरएम ने नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया,ताकि भविष्य में रेलवे ट्रैक को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे,निरी क्षण के दौरान उन्होंने रेल अधिकारियों एवं कर्म चारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए,वहीं स्थानीय ग्रामीणों एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तालझारी रेलवे स्टेश न पर मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठह राव की मांग को लेकर एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों,छात्रों एवं कामकाजी लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

आगे आपको बता दें कि तालझारी रेलवे स्टेशन परिसर में फैली गंदगी एवं बंद पड़े रेलवे क्वार्ट रों की बदहाल स्थिति को देखकर एडीआरएम अमरेन्द्र कुमार मौर्य नाराज दिखे।उन्होंने स्टेशन परिसर की अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जता ते हुए स्टेशन प्रबंधक को जमकर फटकार लगा ई और जल्द साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मौके पर स्टेशन मास्टर,आरपीएफ इंस्पेक्टर साहिबगंज सहित अन्य रेल अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें