तीनपहाड़ थाना परिसर में लगा जनसमस्या समाधान शिविर,तीन मामलों का हुआ निपटारा
Sahibganj:जिला प्रशासन के निर्देश पर तीनप हाड़ थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राजमहल अंचल के अंचल निरीक्षक, कर्मचारी एवं उधवा अंचल के कर्मी शामिल हुए।थाना दिवस के दौरान जमीन विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें कुल तीन मामलों का निपटारा किया गया।कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया।वहीं बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं,जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद और दस्तावेजों से जुड़े थे।
अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों की जांच- पड़ताल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कुछ मामलों को विचाराधीन रखते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई,अधिकारि यों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी थाना दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।मौके पर तीनपहाड़ थाना के एएसआई प्रदीप कुमार,बाबू शरण सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।




