
Sahibganj News:जिले के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड इकाई की एक विशेष बैठक प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा सभी पंचायतों में जल्द से जल्द बूथ कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया गया।प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम ने पंचायत कमेटियों को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए शीघ्र बूथ कमेटियों का गठन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने बीएलए-2 से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरी क्षण (एसआईआर) के दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न हटे,इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं,विशेषकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही आती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा।बैठक में प्रखंड सचिव मो.जहांगीर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुधीर दास, मो.मुस्तकीम अंसारी,अब्दुल हामिद अंसारी,चरण हांसदा, पंचायत सचिव हरदेव पंडित, सकल मरांडी, मार्शल मरांडी, मुंशी हांसदा,मनोज बेसरा, राजेश मुर्मू, अंसार खान, सतार अंसारी समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।



