बड़तल्ला मैदान में NLC फुटबॉल क्लब का फाइनल मुकाबला, छोटा रांगा पतना की टीम को 60 हजार रुपये देकर किया गया सम्मानित
साहिबगंज (SAHIBGANJ):-जिले के तालझारी प्रखंड अंतर्गत बड़तल्ला मैदान में NLC फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह और केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान खेल के प्रति खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
फाइनल मुकाबले की शुरुआत झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराने की।

अरुण सिंह ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर साहिबगंज जिले का नाम राज्य और देश में रोशन करें। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान फाइनल मुकाबले की विजेता टीम छोटा रांगा पतना को 60 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह राशि झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह और केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रदान की।
इस मौके पर जिला सह संगठन सचिव जय प्रकाश भगत,जिला सोशल मीडिया सदस्य मो. एजाज अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा,राजेश मुर्मू,मनोज कुमार बेसरा,मो0 जमशेद अंसारी उर्फ मंटू समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।इसके आलावे आयोजन के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया गया।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI









