बड़ा सोनाकर में मां लक्ष्मी की पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,भव्य मेले में देर शाम तक रही रौनक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बड़ा सोनाकर में मां लक्ष्मी की पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,भव्य मेले में देर शाम तक रही रौनक

साहिबगंज (SAHIBGANJ) जिले के बड़ा सोनाकर में मां लक्ष्मी की वार्षिक पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। पूजा के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडाल में मां लक्ष्मी के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

माता के दर्शन के लिए महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग कतारबद्ध होकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा पंडाल में गूंजते ‘जय मां लक्ष्मी’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूजा समिति की ओर से दर्शन और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

मेले में सजीं दुकानें, बच्चों ने झूलों का लिया आनंद

पूजा के अगले दिन सोमवार को पूजा समिति की ओर से भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ा सोनाकर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों के खिलौने, चाट-पकौड़े, कुल्फी, झूले और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं।

बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया, जबकि महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने खरीदारी के साथ खान-पान का लुत्फ उठाया। मेले में दिनभर चहल-पहल बनी रही और देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से पूजा और मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था, आपसी सहयोग और उत्साह के बीच दो दिवसीय मां लक्ष्मी पूजा महोत्सव का समापन हुआ।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHARWA

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें