बोरियो थाने की कमान ओम प्रकाश के हाथ,अपराध पर लगाम और शांति कायम रखने का संकल्प
बोरियो (Sahibganj) अपराध पर अंकुश लगे, कानून का राज कायम रहे और आमजन के मन में सुरक्षा का विश्वास जगे—इसी संकल्प के साथ ओम प्रकाश ने मंगलवार को बोरियो थाना प्रभारी का पदभार संभाल लिया। पूर्व थाना प्रभारी रोहित कुमार के स्थानांतरण के बाद उन्हें थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ आम लोगों को बेहतर सहयोग और सुरक्षा प्रदान करना है।

उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि आपसी सहयोग से अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाने का संचालन सहयोग और समन्वय के साथ किया जाएगा।
अब बोरियो क्षेत्र में नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की भूमिका पर लोगों की नजर रहेगी।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BORIO









