मखानी गांव में भक्ति की बही गंगा, 251 कन्याओं की कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान गंगा यज्ञ का शुभारंभ,संध्या 6 से रात 11 बजे तक होगी कथा

साहिबगंज (Sahibganj):-जिले के राजमहल प्रखंड के मखानी गांव स्थित नीचे टोला आम बगान में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान गंगा यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ।इस अवसर पर 251 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर श्रद्धा,भक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश दिया। शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

यज्ञ के दौरान अयोध्या के प्रमोद वन स्थित शांति कुटिया से पधारे कथावाचक श्री धनंजय वैष्णव जी महाराज एवं उनकी मंडली श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम में पांच यजमान परिवार धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बने हैं। आयोजन को सफल बनाने में हजारी बाबा, प्रजापति प्रकाश बाबा,नंद जी सहित अन्य श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर रौशन उपाध्याय, पीयूष, राज, अभिराज, ऋषु, पवन, मनीष, रवि, आशीष, ऋतिक, अखिलेश उपाध्याय, शुभम पंडित, अंकित कुमार साह, शिवम कुमार सहित लगभग 500 श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्ति और संस्कार का दिया जाएगा संदेश

श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, प्रेम, सद्भावना और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संस्कारों को मजबूत करना है।

प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात 11 बजे तक कथा

आयोजक मंडली के अनुसार, नौ दिवसीय कथा प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित होगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण करने तथा आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का लाभ लेने की अपील की है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें