छठ घाटों की सफाई पर जोर, पाकुड़ में नगर प्रशासन और कांग्रेस प्रतिनिधियों ने लिया तैयारियों का जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठ से पहले दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं,व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर विशेष जोर

पाकुड़ (Pakur):-जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कई छठ घाटों की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है।इसी क्रम में नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई,स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान छठ घाटों पर बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों एवं कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए घाटों की नियमित सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जरूरी है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर प्रशासन से अपील की कि छठ महापर्व से पहले सभी घाटों पर साफ-सफाई सहित जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि व्रती और श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रदेश कोऑर्डिनेटर उदय लखवानी, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला उपाध्यक्ष असद हुसैन, नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव, मोहम्मद जहिरुल इस्लाम, विश्वजीत दीक्षित एवं युवा सोशल मीडिया प्रभारी परवेज शेख सहित अन्य लोग मौजूद थे।

REPORTER|RAJEEV KUMAR|PAKUR

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें