31 अक्टूबर तक जमा करें मतदाता सत्यापन का ब्योरा, 4 नवंबर को सभी बूथों पर लगेगी चुनाव पाठशाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तालझारी में एसआईआर कार्य को लेकर बैठक, बीएलओ को समय सीमा में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

साहिबगंज (Sahibganj):-जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को लेकर तालझारी प्रखंड में संबंधित पदाधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद ने की।इसमें सहायक निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू उपस्थित रहीं।

बैठक में कुमुदिनी टुडू ने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रवार सत्यापन प्रक्रिया से संबंधित मतदाताओं का संख्यात्मक विवरण 31 अक्टूबर तक प्रखंड कार्यालय में जमा किया जाए। उन्होंने कहा कि सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपात्र पाए गए मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके साथ ही 4 नवंबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।

अधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करने तथा मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य नियमानुसार संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही बीएलओ एवं बीएलए-2 के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने पर जोर दिया गया।

प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें और अपात्र प्रविष्टियों की नियमानुसार जांच की जा सके।

बैठक में नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार, संगीता कुमारी, राजेंद्र मंडल सहित अन्य सुपरवाइजर एवं बीएलओ मौजूद थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें