एमआर निकलने के बाद भी भुग तान में परेशानी,पंचायत के जेई की भूमिका की जांच कराने की मांग
साहिबगंज (Sahibganj):-जिले में केंद्र सरकार की महत्वा कांक्षी मनरेगा योजना (जी राम जी योजना) के तहत बागवानी योजना का कार्य कराने के बाद भी मजदूरी एवं संबंधित राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत सामने आई है।इस मामले को लेकर लाभुकों ने बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनजंय सोरेन को लिखित आवेदन सौंपकर भुगतान में आ रही बाधाओं को दूर करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।लाभुक ने पंचायत के कनीय अभियंता (जेई) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अविलंब मामले में उचित कार्रवाई करते हुए उक्त जेई को पंचायत से हटाने का अनुरोध किया है।
आवेदन के अनुसार शिकायतकर्ता ने मनरेगा के तहत बागवानी योजना की स्वीकृति मिलने के बाद आम के पौधे लगाए हैं। लाभुक का दावा है कि लगाए गए पौधे जीवित हैं और योजना से संबंधित कार्य भी कराया गया है।इसके बावजूद उन्हें योजना की राशि प्राप्त करने में परेशानी हो रही है।शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्य से संबंधित मस्टर रोल (एमआर) निकलने के बाद भी भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
लाभुक ने आवेदन में आरोप लगाया है कि मस्टर रोल निकलने के बाद एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) की प्रक्रिया के दौरान बार-बार परेशानी उत्पन्न हो रही है।इस कारण योजना के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान लंबित है।उनका कहना है कि कार्य कराने के बाद भी राशि नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक कठि नाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए भुगतान की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
उक्त पंचायत के जेई की भूमिका पर उठाए सवाल
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में पंचायत के कनीय अभियंता (जेई) पिंटू कुमार यादव पर मस्टर रोल एवं भुगतान प्रक्रिया के दौरान बार-बार बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।लाभुक ने संबंधित अधिकारी की भूमिका की जांच कराने का आग्रह किया है।हालांकि,इस संबंध में लगाए गए आरोपों को लेकर GTV BHARAT NEWS की टीम ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित कनीय अभियंता का पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने किए गए सवालों पर टोल-मटोल कर जवाब देते हुए कहा कि टेक्निकल इशू के वजह से इस तरह बाधा उत्पन्न हो रहा है।
आवेदन में आगे संबंधित अधिकारियों द्वारा पूर्व में कई बार उक्त बागवानी योजना स्थल का निरीक्षण किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।ऐसे में योजना के तहत कराए गए कार्यों,लगाए गए पौधों की स्थिति और भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि भुग तान किस स्तर पर लंबित है और इसमें देरी के पीछे क्या कारण हैं।
जांच कर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग
लाभुक मनसा मसीह मुर्मू ने विधायक धनजंय सोरेन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने,भुगतान में आ रही बाधाओं को दूर करने और नियमानुसार बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।साथ ही उन्होंने संबंधित कर्मी की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।इधर मामले को लेकर विधायक धनजंय सोरेन ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले में जांच कराकर समस्या की समाधान कराने का निर्देशित करेंगे।
मनरेगा (जी राम जी योजना) के तहत संचालित योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ आजीविका के साधनों को मजबूत करना है।ऐसे में योजनाओं से जुड़े कार्यों का भुगतान समय पर होना लाभुकों के लिए महत्व पूर्ण है।भुगतान में देरी की शिकायत सामने आने पर संबंधित अभिलेखों और प्रक्रिया की समीक्षा कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना जरूरी है।
REPORTER|ASHIHS PAHARIYA|TALJHARI









