पंचकठिया में फुटबॉल का महासंग्राम, बहादुरगढ़ बना चैंपियन; 80 हजार रुपये का मिला प्रथम पुरस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखी पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, फाइनल में बहादुरगढ़ ने मरांग बुरू ऊमुल को दी मात

साहिबगंज (Sahibganj):-जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के पंचकठिया संथाली स्थित जाहेर स्थान फुटबॉल मैदान में लखी पूजा के शुभ अवसर पर सिद्धो-कान्हू क्लब पंचकठिया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। फाइनल में बहादुरगढ़ और मरांग बुरू ऊमुल की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट में बहादुरगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर 80 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि उपविजेता मरांग बुरू ऊमुल की टीम को 70 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले का शुभ उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी और सचिव मुजीबुर रहमान ने फुटबॉल को किक मारकर किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से मैदान में मौजूद खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजकों की ओर से सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को भी 15-15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की मौजूदगी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर सुनीराम हांसदा, समदा सोरेन, अरशद अंसारी, मुजीबुल अंसारी, रज्जाक अंसारी, लड्डू भगत, शराफत अंसारी, पंचायत अध्यक्ष लखीराम सोरेन, सचिव लक्ष्मण दास, जेठा हांसदा, ग्राम प्रधान सलहाई मुर्मू, श्रीमान सोरेन सहित क्लब कमेटी के अन्य सदस्य और सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHAIT

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें