लालवन पुलिया के पास ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार टक्कर, तीन घायल
साहिबगंज (Sahibganj):-जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के लालवन-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर मंगलवार को लालवन पुलिया के समीप ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार,महिंद्रा ई-रिक्शा तीनपहाड़ की ओर जा रहा था, जबकि बाइक लालवन की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान लालवन पुलिया के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मानिकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बागान निवासी जाबुन शेख (47) और रतन टोला निवासी दुलाल मंडल (45) तथा बाइक चालक राजमहल थाना क्षेत्र के काजीगांव निवासी कुश कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के एसआई शाहिद अहमद खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं,घटना के बाद तीनपहाड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TINPAHAR









