28 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे आयोजित बैठक में शामिल होंगे बोरियो विधायक,सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम भी रहेंगे मौजूद
साहिबगंज (तालझारी) जिले के बोरियो विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धनंजय सोरेन बुधवार यानी 28 अक्टूबर को तालझारी प्रखंड के दौरे पर रहेंगे।इस दौरान वे तालझारी स्थित बीस सूत्री भवन में आयोजित विशेष बैठक में शामिल होंगे।बैठक को लेकर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पंचायत कमेटी के सदस्यों को सूचना जारी कर समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।
बैठक की जानकारी देते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा ने बताया कि तालझारी में विशेष बैठक का आयोजन बुधवार सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बोरियो विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व युवा विधायक धनंजय सोरेन शामिल होंगे।साथ ही साथ राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेम्ब्रम की भी मौजूदगी रहेगी।बैठक में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पंचायत कमेटी के सदस्यों को आमंत्रित भी किया गया है।
इस संबंध में जारी सूचना में सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक स्थल पहुंचने का आग्रह किया गया है।आयोजकों की ओर से कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बैठक में भाग लेने की अपील की गई है।
वहीं आगे आपको बता दें कि विधायक के ताल झारी दौरे को लेकर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है।हालांकि,बैठक में किन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी,इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।बैठक के बाद संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
अब सबकी नजरें बुधवार को होने वाली इस विशेष बैठक पर टिकी हैं।विधायक धनंजय सोरेन के दौरे और कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली चर्चा को लेकर स्थानीय राजनीतिक गति विधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI









