किचन गार्डन से लेकर शौचालय तक की हुई साफ-सफाई,फुल वारी में लगाए गए नए पौधे
साहिबगंज (तालझारी) जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर वृंदावन के अंतर्गत अभियान-06 कार्यक्रम के तहत स्वच्छता एवं कायाकल्प अभियान का आयोजन किया गया।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एस्टर हेंब्रम की अध्यक्षता में सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य केंद्र परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया।
अभियान के तहत संस्थान के किचन गार्डन, फुलवारी, बाउंड्री वॉल के चारों ओर तथा सभी कमरों की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही शौचालयों की भी अच्छी तरह सफाई की गई, ताकि स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। परिसर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुलवारी में नए पौधे भी लगाए गए।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह और प्रसन्नता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य संस्थान को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।
मौके पर सहिया, सहिया साथी, एएनएम संगीता कुमारी, टेरेसा मुर्मू,एमपीडब्ल्यू वीरेंद्र कुमार तथा सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI









