हर नाम की हो पड़ताल,हर मतदाता का रहे सम्मान;तालझारी में झामुमों की बैठक,विधायक धनंजय सोरेन ने किया SIR से जुड़े कामकाज समीक्षा”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा, समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर दिया जोर

साहिबगंज (तालझारी) जिले के तालझारी प्रखंड सभागार में बुधवार को झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेम्ब्रम की अध्यक्षता में SIR अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनंजय सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विधायक धनंजय सोरेन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चल रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं BLO-2 से अभियान की प्रगति और इससे संबंधित कार्यों की जानकारी ली। साथ ही मतदाता सूची के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने को लेकर चर्चा की।

विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि SIR अभियान मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करना आवश्यक है, ताकि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनी रहे और पात्र मतदाताओं के नाम सही तरीके से दर्ज रहें। उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यों को सावधानीपूर्वक पूरा करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।

बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और कार्यों की नियमित निगरानी करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा, सचिव हामिद अंसारी, जोसेफ हेम्ब्रम, मो. जहांगीर अंसारी, लुथरु हेम्ब्रम, मनोज बेसरा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें