पहाड़पुर गांव में पीएम जनमन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 42 लाभार्थियों की हुई स्वास्थ्य जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12 लाभार्थियों का आरडीके टेस्ट कर दी गई दवा, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

साहिबगंज (तालझारी) जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी के अंतर्गत पहाड़पुर गांव में चिकित्सा पदाधिकारी राहुल राज की अध्यक्षता में पीएम जनमन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर में कुल 42 योग्य लाभार्थियों की शारीरिक स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं, 12 लाभार्थियों का आरडीके (रैपिड डायग्नोस्टिक किट) से परीक्षण किया गया। जांच के बाद लाभार्थियों को उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और आवश्यकतानुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास साफ-सफाई रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ वातावरण और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना आवश्यक है।

शिविर में सहिया साथी प्रियंका देवी, एएनएम प्रियंका कुमारी, विद्या कुमारी एवं सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार मौजूद थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

REPORTER|ASHIHS PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें