फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पहल, पहाड़पुर में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह के लिए किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2 नवंबर को रात 10 बजे से होगा रक्त पट्ट संग्रह, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

साहिबगंज(तालझारी)जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़ा दुर्गापुर की ओर से पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। आगामी 2 नवंबर 2026 को होने वाले रात्रि रक्त पट्ट संग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई और सहयोग की अपील की गई।

इस दौरान बड़ा दुर्गापुर के एमपीडब्ल्यू मदन कुमार एवं सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार ने ग्रामीणों को फाइलेरिया की जांच के लिए रात्रि रक्त पट्ट संग्रह के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 2 नवंबर को रात 10 बजे से रक्त पट्ट संग्रह किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को निर्धारित समय पर सहयोग करने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक सहायता देने के लिए जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए समय पर जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। ग्रामीणों की सहभागिता से इस अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक के दौरान ग्रामीणों में सहयोग की भावना देखने को मिली और लोगों ने अभियान में भागीदारी का भरोसा जताया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे रक्त पट्ट संग्रह कार्यक्रम में सहयोग करें और फाइलेरिया उन्मूलन के प्रयासों को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें