हजारीबाग में अपराधियों का तांडव! होटल एके इंटरनेशनल पर चार राउंड फायरिंग,इलाके में दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भीड़भाड़ वाले मटवारी इलाके में अपराधियों ने होटल के मुख्य दरवाजे को बनाया निशाना, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

हजारीबाग (Hazaribag) जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर चर्चा में हैं। शहर के भीड़भाड़ वाले मटवारी इलाके में स्थित होटल एके इंटरनेशनल पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना बीती रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना के बाद होटल प्रबंधन और आसपास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

होटल प्रबंधन के अनुसार, रात करीब 10 बजे अज्ञात अपराधी होटल के नजदीक पहुंचे और अचानक होटल के मुख्य दरवाजे पर लगे शीशे को निशाना बनाकर चार राउंड गोली चला दी। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद होटल कर्मचारियों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी अमित कुमार, एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक समेत शहर के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

संपर्क करें।

वहीं अपराधियों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर, शहर के व्यस्त इलाके में होटल को निशाना बनाकर की गई इस गोलीबारी ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों के मन में अब यही सवाल है कि आखिर भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार कैसे हो गए?

संपर्क करें

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

REPORTER|GOVIND THAKUR|HAZARIBAG

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें