बालू ट्रैक्टर चालकों को DTO की दो टूक चेतावनी,परिवहन विभाग के नाम पर वसूली करने वाले दलालों की अब खैर नहीं!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़ में अहले सुबह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे परिवहन पदाधिकारी चालकों से की सीधी बातचीत, बोले-अवैध मांग करने वालों को एक रुपया भी न दें

पाकुड़ (Pakur) जिले में परिवहन विभाग के नाम पर कथित अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी ने शुक्रवार अहले सुबह बाजार समिति के समीप पेट्रोल पंप के पास बालू का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चालकों से बातचीत कर परिवहन विभाग के नाम पर कुछ कथित दलालों द्वारा अवैध रूप से पैसे वसूलने की शिकायतों का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया।

मौके पर परिवहन पदाधिकारी ने ट्रैक्टर चालकों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सभी चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमानुसार बालू का परिवहन करें। वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात और परिवहन के निर्धारित नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। लेकिन परिवहन कार्यालय या विभाग के नाम पर यदि कोई व्यक्ति अनुचित तरीके से पैसों की मांग करता है, तो उसे किसी भी परिस्थिति में पैसे नहीं दें।

संपर्क करें।साहिबगंज।धन्यवाद

उन्होंने चालकों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध वसूली की कोशिश की जाती है, तो इसकी सूचना सीधे उन्हें या अपने वरीय पदाधिकारी को दें। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

डीटीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि परिवहन विभाग के नाम का इस्तेमाल कर चालकों को डराने या उनसे अनुचित तरीके से पैसे वसूलने की किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

संपर्क करें।साहिबगंज।धन्यवाद

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालू परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों को जागरूक करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और परिवहन विभाग के नाम पर कथित अवैध वसूली की शिकायतों पर रोक लगाना है।

REPORTER|GOVIND THAKUR|PAKUR

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें