विधायक धनंजय सोरेन की सुपुत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, आवास पर लगा शुभकामनाओं का तांता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनीति से परे रिश्तों की मिठास,विधायक की बेटी के जन्मदिन पर पहुंचे तालझारी प्रखंड क्षेत्र से कई कार्यकर्ता।

साहिबगंज!Sahibganj:-खुशियों के खास मौके पर अपनों का साथ उत्सव को और भी यादगार बना देता है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनंजय सोरेन के आवास पर उनकी सुपुत्री के जन्म दिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर तालझारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता विधायक के आवास पहुंचे और उनके की सुपुत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान तालझारी प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा ने कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक धनंजय सोरेन की सुपुत्री के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए सभी कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। जन्मदिन किसी भी परिवार के लिए बेहद खास और खुशी का अवसर होता है। उन्होंने सुपुत्री के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि उनके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें और वे अपने परिवार का नाम रोशन करें।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी संबंध केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि सुख-दुख और पारिवारिक खुशियों में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना भी आपसी जुड़ाव का प्रतीक है। ऐसे अवसर सभी को एक साथ आने और खुशियां साझा करने का मौका देते हैं।

जन्मदिन के इस खास मौके पर विधायक आवास पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।मौके पर तालझारी के पूर्व प्रखंड सचिव हामिद अंसारी,राजेश मुर्मू,मुंशी हांसदा,मेट मरांग सोरेन,मनोज बेसरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और जन्मदिन की बधाई देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें