जेटेट-2026 को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट,डीसी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा;30 केंद्रों पर होगी परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जेटेट-2026 को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, डीसी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा; 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा

पाकुड़,Pakur:-जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एक नवंबर को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली।

इस दौरान अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती भी मौजूद रहीं। जिला प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

REPORTER|HARISHCHANDRA SAHA|PAKUR

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें