बड़ी खबर:पाकुड़ में DTO की करवाई से मचा हड़कंप,बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़ में DTO का ताबड़तोड़ एक्शन,बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त; बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी गिरेगी गाज

पाकुड़,Pakur:जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पाकुड़ बाजार समिति के मुख्य द्वार के सामने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर बालू की ढुलाई कर रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। जब्त सभी वाहनों को नगर थाना पाकुड़ में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, वाहन मालिकों के खिलाफ जुर्माना लगाने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। खासकर बालू, गिट्टी, मिट्टी, डस्ट और ईंट की ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर चालक अधिक चक्कर लगाने के चक्कर में तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

परिवहन विभाग ने ट्रैक्टर मालिकों और चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि ट्रैक्टर एवं ट्रॉली के आगे और पीछे नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वाहन का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र वैध होना चाहिए। चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है।

विभाग ने निर्माण सामग्री की ढुलाई के दौरान ट्रॉली को तिरपाल से ढककर रखने, निर्धारित क्षमता से अधिक सामान नहीं लादने और सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत दी है। साथ ही शहरी क्षेत्र में निर्धारित नो-एंट्री के समय का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन मालिकों और चालकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ जुर्माने के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

REPORTER|RAJEEV KUMAR|PAKUR

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें