आधी रात सड़क पर मौत के सफर पर निकले 12 गौवंश,गौतम यादव की तत्परता से तस्करी की आशंका नाकाम!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल परगना में गोवंशों के अवैध तस्करी का मामला आया सामने, बरहेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने 12 गौवंशों को किया जब्त

साहिबगंज,Sahibganj:संथाल परगना में कथित गौतस्करी और गौवंशों के क्रूरतापूर्ण तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है।आधी रात के सन्नाटे में सड़क पर गौवंशों का काफिला देखकर भाजपा के साहिबगंज जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने तत्काल आवाज उठाई।उनकी तत्परता और पुलिस प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप से बरहेट थाना क्षेत्र में कथित रूप से क्रूरता पूर्ण तरीके से ले जाए जा रहे 12 गौवंशों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में गौवंशों के अवैध परिवहन को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने बताया कि वह रांची से सड़क मार्ग के जरिए साहिबगंज लौट रहे थे।इसी दौरान मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे बरहेट थाना क्षेत्र में उनकी नजर 12 गौवंशों पर पड़ी, जिन्हें संदिग्ध एवं क्रूरतापूर्ण स्थिति में ले जाया जा रहा था।बेजुबान पशुओं की हालत देखकर उन्हें संदेह हुआ।उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित लोगों से पूछताछ की तो कथित तौर पर वे भागने का प्रयास करने लगे। साथ ही गौवंशों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतम यादव ने बिना देर किए इसकी सूचना साहिबगंज एसपी को दी। सूचना मिलते ही एसपी एवं बरहरवा डीएसपी के त्वरित हस्तक्षेप से पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने सभी 12 गौवंशों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। समय रहते पुलिस के पहुंचने से गौवंशों को सुरक्षित जब्त किया जा सका।

थाने से पहुंचे एएसआई के व्यवहार पर जताई नाराजगी

इस दौरान गौतम यादव ने थाना से पहुंचे एएसआई के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई।उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। हालांकि, बरहरवा डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई में सहयोग मिला और मामला आगे बढ़ सका।

गौवंशों के अवैध परिवहन पर निगरानी की जरूरत

इस घटना ने एक बार फिर संथाल परगना में गौवंशों के अवैध एवं क्रूरतापूर्ण परिवहन पर प्रभावी निगरानी की आवश्यकता को उजागर किया है। आधी रात को बेजुबान पशुओं को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाने का मामला कई सवाल खड़े करता है। हालांकि, इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।

बेजुबानों की पीड़ा देखकर चुप रह जाना आसान था,लेकिन आवाज उठाना जरूरी था। गौतम यादव की तत्परता से सामने आए इस मामले में 12 गौवंशों की जब्ती को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। अब निगाहें पुलिस की आगे की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHAIT

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें