बड़ी खबर:साहिबगंज की सड़कों पर भाजपा के तेवर गरम,स्टेशन चौक पर देश के चर्चित राहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया विरोध!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इरफान अंसारी के कथित विवा दित बयान पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन,कांग्रेस नेतृत्व से मांगा जवाब;बोले नेता—देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मर्यादा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।

साहिबगंज,Sahibganj:जिले में झारखंड सरकार के केबि नेट मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कथित विवादित बयान को लेकर साहिबगंज में भाजपा का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया।भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आह्वान पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित विरोध प्रदर्शन के तहत साहिबगंज के स्टेशन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गरिमा साहा ने की, जबकि भाजपा युवा मोर्चा के धर्मेंद्र कुमार मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के उस कथित बयान पर कड़ी नाराजगी जताई, जिसमें 40 लाख युवाओं के सड़क पर उतरने और भारत को बांग्लादेश एवं नेपाल जैसा बनाने की बात कही गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां संविधान, कानून और लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं का सम्मान किया जाता है। ऐसे में देश की राजनीतिक स्थिरता, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर इस तरह की बयानबाजी गंभीर चिंता का विषय है।

राहुल गांधी से भाजपा ने मांगा जवाब

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वे अपने सहयोगी दल के मंत्री के इस कथित बयान से सहमत हैं? यदि नहीं, तो कांग्रेस नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि देश की जनता यह जानना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादाओं, संवैधानिक व्यवस्था और देश की शांति एवं अखंडता को लेकर क्या सोच रखती है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को युवाओं की ऊर्जा और शक्ति का इस्तेमाल सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए, न कि ऐसे बयानों के माध्यम से उन्हें भड़काने का प्रयास करना चाहिए।

राष्ट्रहित और संविधान सर्वोपरि: भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। देश की गरिमा, एकता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रहित और देश की एकता सर्वोपरि है।

प्रदर्शन में शामिल हुए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गरिमा साहा, जिला मंत्री चांदनी देवी, जिला कार्यालय मंत्री गौतम पंडित, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद सिंह, पंकज चौधरी, नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, शिवम शर्मा, शुभम चौरसिया, अनुज, अभिषेक, विष्णु जायसवाल, अंगद यादव, सुमन गुप्ता, सिंधु पाण्डेय, कुमारी ममता एवं स्मिता गुप्ता सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें