साहिबगंज”कोई नाम न छूटे,हर वोट का हो सम्मान;मतदाता सूची दुरुस्त करने मैदान में उतरा जिला प्रशासन!”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मांडरो में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल,डीसी ने घर-घर सत्यापन कार्य का लिया जायजा

Sahibganj:जिले में मतदाता सूची को शुद्ध,पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरी क्षण कार्यक्रम-2026 के तहत प्रशासन ने जमीनी स्तर पर सत्यापन अभियान तेज कर दिया है।इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द के साथ मांडरो प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र संख्या 70, 71 एवं 75 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मतदाताओं से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं और मतदाता सूची में दर्ज नामों एवं अन्य विवरणों का मिलान किया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सत्यापन के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए तथा सूची में दर्ज विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए घर-घर सत्यापन के दौरान पूरी सावधानी बरतते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन की ओर से सत्यापन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और मतदाता सूची को अद्यतन करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और निर्वाचन प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय एवं व्यवस्थित बन सके।

REPORTER|GOVIND THAKUR|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें