Sahibganj:आस्था के रंग में सजा कॉलेज रोड,मां काली के जयकारों के बीच बजरंगी प्रसाद यादव ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले और राज्य की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए मां काली से मांगा आशीर्वाद

Sahibganj:शहर के कॉलेज रोड स्थित टमटम स्टैंड में शांति काली पूजा समिति की ओर से निर्मित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

उद्घाटन के पश्चात बजरंगी प्रसाद यादव ने मां काली के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने साहिबगंज जिले सहित पूरे झारखंड राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरंतर उन्नति की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मां काली की आराधना शक्ति, साहस और अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। काली पूजा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और आस्था को जीवंत बनाए रखते हैं। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द एवं श्रद्धा के साथ काली पूजा और दीपावली का पर्व मनाने की अपील की।

कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना यादव, सचिव प्रेमनाथ तिवारी, संतोष स्वर्णकार, नीरज यादव, राजू मिश्रा, रवि अजमानी, अमलेश यादव, विनय आर्या, कृष्णा शर्मा, मयंक यादव, सौरभ गुप्ता, विजय मोदी, पप्पू यादव, विकास यादव, विकास सिन्हा सहित पूजा समिति के कई सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें