Sahibganj:दीपों की चमक,भक्ति की बहार,तालझारी में सजा मां काली का दरबार,मेले की सुरक्षा दुरुस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटाखों की गूंज और भक्ति की सौगात,तालझारी में दीपावली की रौनक के साथ काली पूजा की धूम

Sahibganj:जिले में दीपावली की जगमग रोशनी और मां काली की भक्ति के संग तालझारी प्रखंड में उत्सव का माहौल देखने को मिला।प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली एवं काली पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।तालझारी रेलवे स्टेशन,महाराजपुर,सकरीगली, करणपुरा समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित काली मंदिरों में विधि- विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई।सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।भक्तों ने मां के चरणों में पान, प्रसाद एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

तालझारी रेलवे स्टेशन के समीप दीपावली के अवसर पर सोम वार की संध्या पूजा समिति की ओर से मेले का आयोजन किया गया। मेले को लेकर स्टेशन परिसर में मिठाई,खिलौने एवं विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं।वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं,जहां बच्चे जमकर आनंद उठा रहे हैं।मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।समिति के अध्यक्ष मनोज चौरसिया ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसके लिए मंदिर परिसर सहित विभिन्न महत्व पूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी।इससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी।

इधर दीपावली को लेकर लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया।घरों में भगवान गणेश एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।बच्चों ने घरकुंडा पूजन किया और जमकर पटाखे फोड़े। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

पूजा एवं मेला आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनोज चौरसिया, उपाध्यक्ष शुभम सिंह, सचिव मोहन गुप्ता, राजकिशोर दुबे, अमित पासवान, सुमित पासवान, पंकज कुमार, गौतम कुमार, नंदन कुमार, गोलू कुमार, कुंदन कुमार, करण कुमार सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें