पुलिस ने पिस्टल,34 जिंदा कारतूस,एक खोखा और मोबाइल फोन किया बरामद, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जान कारी
Sahibganj:आपसी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया स्थित बड़ी काली मंदिर के समीप चंदन गिफ्ट हाउस के पास देर रात करीब दो बजे गोली मारकर मुन्ना साह की हत्या कर दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मुन्ना साह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साहिबगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार उर्फ पवन कुमार और रूपक कुमार पासवान के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस, एक खोखा और मोबाइल फोन बरामद किया है। इस बरामदगी को पुलिस की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है।
पूरे मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी से जुड़े पुलिसिया कार्रवाई का खुलासा किया।
फिलहाल इस हत्याकांड को लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है। घटना के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ









