Sahibganj:नम आंखों से मां काली को दी विदाई,जयकारों के बीच अगले बरस फिर आने का न्योता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकला विसर्जन जुलूस,श्रद्धा और उल्लास के बीच भक्तों ने मां से मांगी सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

Sahibganj:जिले के तालझारी में मां काली की पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।

मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। वहीं, विसर्जन के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा समितियों की ओर से विसर्जन की विशेष तैयारियां की गई थीं।

विसर्जन जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जुलूस में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और मां के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

इसके बाद निर्धारित विसर्जन स्थल पर विधि-विधान के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मां की विदाई के समय श्रद्धालु भावुक नजर आए। भक्तों ने मां से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। साथ ही एक-दूसरे को अगले वर्ष फिर से मां काली के आगमन की शुभकामनाएं दीं।

इसी के साथ तालझारी क्षेत्र में मां काली पूजा महोत्सव का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।मौके पर मनोज चौरसिया, शुभम सिंह, राजकिशोर दुबे, मोहन गुप्ता,अमित पासवान,सुमित पासवान, पंकज कुमार,गौतम कुमार,नंदन पासवान,गोलू कुमार, कुन्दन कुमार, करण कुमार सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें