Gumla:सड़क नहीं,तो जिंदगी भी बेहाल!बीमार मरीज को चारपाई पर ढोकर ढाई किलो मीटर ले गए ग्रामीण,75 साल बाद भी विकास की राह देख रहा ताबिल गांव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला के घाघरा प्रखंड क्षेत्र में बुनि यादी सुविधाओं की खुली पोल घायल मरीज को अस्पताल पहुंचाने के बाद भी चारपाई पर ही घर लाने की मजबूरी,सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

Gumla:जिले में आजादी के दशकों बाद भी अगर किसी गांव में सड़क नहीं होने के कारण मरीज को चारपाई पर ढोकर अस्पताल पहुंचाना पड़े,तो विकास के दावों पर सवाल उठना लाजिमी है।गुमला के घाघरा प्रखंड स्थित ताबिल गांव से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है,जिसने ग्रामीण इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, ताबिल गांव निवासी अजय टोपनो के पैर पर एक मवेशी ने हमला कर दिया, जिससे उनका पैर टूट गया। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी, लेकिन गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस या अन्य वाहन का पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में ग्रामीणों ने चारपाई को रस्सी के सहारे बहंगी का रूप दिया और घायल अजय टोपनो को करीब ढाई किलोमीटर तक ढोकर मुख्य सड़क स्थित सलगी माइंस मोड़ तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लोहरदगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

हैरानी की बात यह रही कि इलाज के बाद भी मरीज को गांव तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को फिर चारपाई का सहारा लेना पड़ा। यह दृश्य गांव में सड़क सुविधा की वास्तविक स्थिति बयां करने के लिए काफी है।

चारपाई बनी एंबुलेंस, ग्रामीणों की मजबूरी आई सामने

इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सामने रखा है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस सहित किसी भी प्रकार के वाहन का पहुंचना मुश्किल है।किसी के बीमार पड़ने या दुर्घटना का शिकार होने पर ग्रामीणों को इसी तरह मरीज को कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।

75 साल बाद भी सड़क और स्वास्थ्य सुविधा का इंतजार

ग्रामीणों का दर्द है कि आजादी के लगभग 75 वर्षों बाद भी उन्हें सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार गांवों के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन ताबिल गांव की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती है।

अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण चारपाई को एंबुलेंस बनाकर मरीजों की जिंदगी बचाने की कोशिश करते रहेंगे!कब ताबिल गांव तक सड़क पहुंचेगी और कब ग्रामीणों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा!

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गांव तक सड़क निर्माण कराने तथा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

REPORTER|VIJAY THAKUR|GUMLA,JHARKHAND

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें