Basukinath:अणु आश्रम स्कूल में बाल दिवस की धूम,खेलकूद प्रतियो गिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अणु आश्रम स्कूल में बाल दिवस की धूम,खेलकूद प्रतियो गिताओं में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

Basukinath:बाल मन की मुस्कान और सपनों को नई उड़ान देने के संदेश के साथ शनिवार को अणु आश्रम स्कूल, बेदिया, बासुकिनाथ में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सुहागिनी मुर्मू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कार बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को नेहरू जी के विचारों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

बाल दिवस को यादगार बनाने के लिए विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बिस्कुट रेस और 100 मीटर दौड़ में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिस्कुट रेस के बालक वर्ग में महेश टुडू ने प्रथम, एनोस टुडू ने द्वितीय तथा विजय सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग-बी में विशाल मरांडी, देवीलाल किस्कू एवं सोनाली किस्कू ने स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में सीमा टुडू, सरवंती मरांडी एवं शिवानी मरांडी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एनोस टुडू, सरवंती मरांडी एवं विशाल मरांडी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना,आपसी सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था।अंत में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मिठास भरी यादों और खुशियों के बीच बाल दिवस समारोह का समापन हुआ।

REPORTER|SUSHANTO SOREN|DUMKA

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें