Ranchi:जल-जंगल-जमीन की खातिर जिसने हंसकर दी कुर्बानी,बिरसा के बलिदान से अमर है झारखंड की कहानी:बाबूलाल मरांडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिट्टी की आन के लिए जिसने अपना जीवन वार दिया,बिरसा के बलिदान ने इतिहास में नया अध्याय लिख दिया

Ranchi:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके अदम्य साहस, संघर्ष एवं बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता,जल-जंगल-जमीन और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने जीवन का सर्वस्व देश, समाज और अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनका संघर्ष हमें अपनी मातृभूमि, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहने की प्रेरणा देता है।

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपना संदेश साझा करते हुए धरती आबा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का त्याग और बलिदान इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान की अमिट पहचान है।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|RANCHI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें