Jamtara:मौत को छूकर निकला चालक,खाई में पलटी तेज रफ्तार पिक अप;मधुबन में टला बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाला-दुमका मुख्य सड़क पर कल वर्ट के पास बिगड़ा वाहन का संतु लन,बाल-बाल बची चालक की जान

Jamtara:जिले के नाला-दुमका मुख्य सड़क पर मधुबन गांव के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।हादसे में वाहन बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया,लेकिन किस्मत अच्छी रही कि चालक सुरक्षित बच निकला। घटना में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन कुलडंगाल की ओर से नगरी गांव जा रहा था।इसी दौरान मधुबन गांव के पास जोड़िया पर बने कलवर्ट के समीप सड़क के खतरनाक मोड़ और चढ़ाई वाले हिस्से में चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते पिकअप सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। वाहन में चालक अकेला सवार था, जो दुर्घटना के बाद सुरक्षित बाहर निकल आया। चालक को सुरक्षित देख लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना की सूचना मिलते ही नाला थाना पुलिस सक्रिय हुई। सहायक पुलिस अवर निरीक्षक निताई दास पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने खाई में पलटी पिकअप को बाहर निकलवाने के लिए आवश्यक व्यवस्था भी की।

इस हादसे ने मधुबन के पास सड़क के खतरनाक मोड़ और कलवर्ट वाले हिस्से पर सुरक्षा इंतजामों की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर संकेतक, सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त सावधानी जरूरी है। समय रहते पहल नहीं की गई तो भविष्य में यह स्थान किसी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है।

REPORTER|SANTOSH KUMAR|JAMTARA

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें