Sahibganj:लोक आस्था के सैलाब के बीच गंगा घाटों पर पहुंचे विधायक एमटी राजा,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एलसीटी के माध्यम से राजमहल के विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण,व्रतियों और श्रद्धालुओं को दी पर्व की शुभकामनाएं

Sahibganj:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर राजमहल विधायक मो.ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने अर्घ्य के समय गंगा तट स्थित विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ एलसी टी के माध्यम से राजमहल के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा घाटों पर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विधायक ने प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि राजमहल के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर छठ पूजा की परंपरा ऐतिहासिक और विशेष महत्व रखती है। यहां छठ महापर्व के अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।गंगा तट पर उमड़ने वाली आस्था और श्रद्धा की भीड़ राजमहल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था,परंपरा,स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है।इस पावन अवसर पर सभी व्रतियों की सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करता हूं।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, झामुमो नगर अध्यक्ष मो. आजाद एवं सचिव स्मित चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|RAJMAHAL

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें