Sahibganj:सहियाओं को बीबीडी जांच का दिया गया प्रशिक्षण,आरडीके किट से जांच की बताई गई प्रक्रिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज के तालझारी सीएचसी में पांच क्षेत्रों की सहियाओं ने लिया प्रशिक्षण, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा-ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में सहियाओं की भूमिका अहम

Sahibganj:जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालझारी के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार की अध्यक्षता में बीबीडी से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें भतभंगा,तालझारी,वृंदावन, सकड़भंगा एवं बड़ा दुर्गापुर क्षेत्र की सभी सहियाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बीपीएम विजय राम,टीएस अभिषेक कुमार सिंह,पीओसीडी सिंकु कुमार तथा सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार एवं राजकुमार पंडित ने सहियाओं को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आरडीके (RDK) किट के माध्यम से जांच करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने सहियाओं को मौके पर ही किट के माध्यम से जांच करके दिखाई, ताकि वे पूरी प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझ सकें और अपने-अपने क्षेत्रों में इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा सहियाओं को जांच की सही प्रक्रिया से अवगत कराना है।आरडीके किट से जांच का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलने से सहियाएं अपने कार्यक्षेत्र में अधिक दक्षता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दे सकेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहियाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्हें समय-समय पर तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देना जरूरी है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू विनय कुमार एवं वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें