Sahibganj:पल्स पोलियो से लेकर कुष्ठ रोग खोज अभियान तक की तैयारी तेज,टास्क फोर्स की बैठक में बनी रणनीति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

22 से 24 नवंबर तक चलेगा एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान,10 दिसंबर से एलसी डीसी का प्रथम चरण;बीडीओ रामसुमन प्रसाद और डॉ. रंजन कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश

Sahibganj:जिले के तालझारी प्रखंड परिसर स्थित बैठक सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रामसुमन प्रसाद एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रंजन कुमार ने की।बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलने वाले एसएनआईडी (SNID) पल्स पोलियो अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने तथा एक भी बच्चा छूटने न पाए, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अलावा कालाजार एवं मलेरिया नियंत्रण कार्य क्रम की समीक्षा की गई।वहीं एलसीडीसी (LCDC) के प्रथम चरण का आयोजन 10 दिसंबर से 23 दिसंबर 2026 तक किए जाने तथा राष्ट्रीय कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफल संचालन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रामसुमन प्रसाद ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।सभी विभागीय कर्मी आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अभियानों को सफल बनाएं,खासकर पल्स पोलियो अभियान में किसी भी पात्र बच्चे को खुराक से वंचित नहीं रहने देना है। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और अभियान की नियमित निगरानी करने की जरूरत है।

वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रंजन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन सामूहिक जिम्मेदारी है।पल्स पोलियो अभियान के साथ-साथ कालाजार,मलेरिया एवं कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रमों को गंभीरता से संचालित करने की आवश्यकता है।उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ काम करें तथा घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान, जांच और उपचार से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

बैठक में बीपीएम विजय राम, महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा मरांडी एवं रंजीता कुमारी, केटीएस अभिषेक कुमार, सीएचओ एस्टर हेंब्रम, एनी मरांडी, भूमिका लकड़ा, अरुणा किस्कू, एमपीडब्ल्यू विनय कुमार, वीरेंद्र कुमार एवं कृष्णानंद कुमार तथा सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार एवं राजकुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें