Sahibganj:मां जगद्धात्री मेले का भव्य आगाज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी रक्सा गांव की शाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बर्नार्ड मरांडी और रूपक साह ने की आयोजन की सराहना,कहा- धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे के प्रतीक

Sahibganj:जिले के बरहेट प्रखंड पर स्तिथ रक्सी गांव में मां जगद्धात्री पूजा समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेले का भव्य शुभारंभ किया गया।उद्घाटन समारोह में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, उप प्रमुख रूपक साह,नागराज साह,लड्डू भगत,मेला समिति अध्यक्ष दुर्योधन साह एवं बीरेन साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि मां जगद्धात्री पूजा समिति की ओर से किया गया यह आयोजन बेहद सराह नीय है।धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम,सद्भाव और भाई चारे को मजबूत करते हैं।ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को भी अपनी कला और संस्कृति प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।उन्होंने मां जगद्धात्री से पूरे क्षेत्र में सुख,शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

वहीं उप प्रमुख रूपक साह ने कहा कि मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं,बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।इस तरह के आयोजनों से गांव के लोगों में एकजुटता बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर गोरी शंकर साह,मनोज साह सहित मेला समिति के अन्य सदस्य एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरे गांव में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHAIT

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें