Sahibganj:किसानों की खुशहाली पर डीसी का फोकस,तालाब जीर्णोद्धार से डीप बोरिंग तक योजनाओं की खुली प्रगति रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा,बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं,समय पर पूरा करें सभी कार्य

Sahibganj:जिले में जल संरक्षण,सिंचाई सुविधा के विस्तार और कृषि विकास को गति देने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की। बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने योजनावार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में राज्य योजनांतर्गत तालाब जीर्णोद्धार, जलनिधि उपयोजना के तहत परकोलेशन टैंक एवं डीप बोरिंग निर्माण, कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत कृषक समूहों को ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों का वितरण तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने कहा कि भूमि एवं जल संरक्षण से जुड़ी योजनाएं किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि इसका वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंच सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। लंबित कार्यों और प्रक्रियाओं में तेजी लाते हुए सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ें। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की गुणवत्ता एवं वित्तीय प्रगति पर विशेष नजर रखें।

डीसी ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता सहित विभाग के संबंधित कर्मी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें