Sahibganj:गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम,विशेष शिविर में हुई जांच,संदिग्ध मरीजों को मौके पर मिली दवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पकिया बेड़ा और धोगड़ा पहाड़ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित,निय मित टीकाकरण के साथ मलेरिया व कालाजार से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Sahibganj:जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुवि धाएं पहुंचाने और संक्रामक बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ड़ॉ रंजन कुमार के निर्देश पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कड़कड़म के अंतर्गत पकिया बेड़ा एवं धोगड़ा पहाड़ गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान नियमित टीका करण के साथ संदिग्ध मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई।

शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी राहुल राज अपनी टीम के साथ मौजूद रहे एमपीडब्ल्यू विनय कुमार ने गांव के संदिग्ध लाभार्थियों की आरडी जांच की।वहीं चिकित्सा पदाधिकारी ने मरीजों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच कर उनकी स्थिति के अनुसार परामर्श दिया और मौके पर ही दवाएं उपलब्ध कराई, पकिया बेड़ा गांव में जांच के दौरान धनात्मक पाए गए लाभार्थी को भी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उचित परामर्श देते हुए तत्काल दवा दी गई।

इस दौरान ग्रामीणों को मलेरिया एवं कालाजार जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।चिकित्सा पदाधिकारी राहुल राज एवं एमपीडब्ल्यू विनय कुमार ने ग्रामीणों को नियमित रूप से मच्छरदानी लगाने,घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा पानी को उबालकर पीने की सलाह दी।उन्होंने बताया कि स्वच्छता और सावधानी अपनाकर मच्छर जनित बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

शिविर में पीएम जनमन की एएनएम विद्या कुमारी एवं प्रियंका कुमारी,नियमित टीकाकरण कार्य में लगी एएनएम नीलिमा सोरेन,सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें